शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोचोनी में एक किशोरी बीते रोज घर से लापता हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम गोचोनी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बीते रोज शाम के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब किशोरी घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने आए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
टैग: shivpuri



