Press "Enter" to skip to content

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत कुलवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक कौन है इसका पता अभी पुलिस को नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश की शिनाख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुलवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की कटी-फटी लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि युवक की ट्रेन से कटने पर मौत हुई है। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में सूचना भेजकर शिनाख्ती के लिए पुलिस खोजबीन कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!