शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम फूलीपुरा में रोड निर्माण को लेकर सरपंच व पूर्व सरपंच पति में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम फूलीपुरा में पदस्थ वर्तमान सरपंच के पति दीवानसिंह यादव पुत्र प्रीतमसिंह यादव से पूर्व सरपंच पति रामहेत पुत्र प्रीतमसिंह यादव रोड निर्माण को लेकर विवाद करने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनेां एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक-दूसरे की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने रामहेत की शिकायत पर दीवानसिंह यादव, भगवानसिंह यादव व दीवानसिंह यादव की शिकायत पर रामहेत यादव, राजेन्द्र यादव, पंचमसिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।



