
खनियाधाना :– खनियाधाना मैं चल रहे डिवाइडर निर्माण में निर्माण एजेंसी आर के जैन इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी ने पहले रोड निर्माण किया उसने भी भारी अनियमितता देखने को मिली इसके बाद अब डिवाइडर निर्माण मैं अब भारी अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं इस डिवाइडर निर्माण में निर्माण एजेंसी डिवाइडर का निर्माण तो करा रही है पर वह भी घटिया क्वालिटी का और यह डिवाइडर निर्माण करीब 800 मीटर का किया जा रहा है पर इस डिवाइडर निर्माण में 800 मीटर के अंदर कहीं भी राहगीरों के लिए निकलने के लिए कोई बीच में गैप नहीं दिया जा रहा है जिससे राहगीरों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा 800 मीटर लंबेे डिवाइडर निर्माण में केवल एक जगह थाने के सामने निर्माण एजेंसी ने गेप छोड़ा है जबकि 800 मीटर लंबे डिवाइडर निर्माण में करीब 5 से 6 जगह घर गेप छोड़ना था पर निर्माण एजेंसी ने रोड निर्माण में भी अपनी मनमानी का का कार्य किया और अब निर्माण एजेंसी डिवाइडर निर्माण में अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं इस डिवाइडर निर्माण के दौरान खनियाधाना के कई स्थानीय लोगों ने भी निर्माण एजेंसी से बात करना चाही तो निर्माण एजेंसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और डिवाइडर निर्माण अपने हिसाब से निर्माण करा रही है अगर इस डिवाइडर निर्माण में बीच बीच में गैप नहीं दिया गया तो राहगीर बहुत परेशान होंगे गलियो में जाने के लिये राहगीरो को काफी लंबा चक्कर काटना पड़ेगा निर्माण एजेंसी अपना निर्माण करा कर तो चली जाएगी पर यह स्थानीय लोगों ब राहगीरों को हमेशा के लिए परेशानी बन जाएगी इस डिवाइडर निर्माण में ना तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे है और ना ही खनियाधाना नगर परिषद सारे जनप्रतिनिधि और नगर परिषद भी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं और निर्माण एजेंसी अपना मनमाना कार्य करके डिवाइडर निर्माण करा रही है शायद इस खनियाधाना का दुर्भाग्य है कि एक ऐसा कार्य जो सायद बाद में भी कभी नही हो पाय पर डिवाइडर निर्माण में अगर बीच बीच में गैप नहीं छोड़ा गया तो यह डिवाइडर निर्माण से परेशानीयो का सामना खनियाधाना के निवासियों व राहगीरों को हमेशा के लिए करना पड़ेगा
इनका कहना
यह डिवाइडर निर्माण नगर परिषद के द्वारा नहीं कराया जा रहा है अगर ऐसा कोई मैटर है तो पी डव्लू डी के इंजीनियर से बात करके डिवाइडर निर्माण में जहाँ गली हैं वहां गैप करवा सकते हैं इसमें नगर परिषद कुछ नहीं कर सकती
सतीश कुमार दुबे नगर परिषद सी एम ओ
जहां-जहां गलियां हैं वहां पर डिवाइडर के बीच में गैप होना जरूरी है नहीं तो राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और लंबा चक्कर लगाकर गलियों से गुजरना पड़ेगा जिससे टाइम खराब होगा
सज्जाद अली नगर परिषद उपाध्यक्ष खनियाधाना






Be First to Comment