Press "Enter" to skip to content

नगर में लगातार चोरी का सिलसिला जारी. पुलिस की गस्त पर सवालिया निशान।

खनियाँधाना. नगर के साथ आस पास के क्षेत्रों मे नही थम रहा चोरी का सिलसिला. चोरों के बढ़ते हौसले और लगातार हो रही चोरियों से नगर के लोगो और व्यापारियों को दहशत में डाल दिया है ।आये दिन हो रही चोरियों और पुलिस की निष्क्रियता के कारण नगर के लोगो और व्यापारियों में बहुत ही रोष व्याप्त हो गया है। बीती रोज चोरों ने नगर के पुरानी अस्तपताल के पीछे पण्डा कालोनी मे जैन परिवार यात्रा पर गया था। तभी चोरो द्वारा सूने घर का ताला तोड़कर घर मे घुसे और सामान तिदर विदर कर दिया अलमारी मे रखे जेवर 30से 40 हजार रुपय का माल पार कर दिया। नगर मे चोरों द्वारा की गयी चोरी से पुलिस की हो रही गस्त पर सवालिया निशान खड़े हो गये हैं ।फिलहाल जो भी हो नगर में लगातार हो रही चोरियों की वजह से नगर के लोगो और व्यापारियों में दहशत फैल गयी है और पुलिस की निष्क्रियता की वजह से नगर के लोगो और व्यापारियों में बहुत ही रोष व्याप्त हो गया हैं ।नगर में हो रही लगातार चोरियों ने पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है । अति सम्वेदन शील इलाका होने के बावजूद लगभग दो साल से खनियाँधाना थाना प्रभारीयो के भरोसे चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!