ग्राम हसर्रा में अफीम के पौधे पकडे मामला दर्ज

खनियाधाना :– खनियाधाना तहसील के बामौरकलां थाना अंतर्गत ग्राम हसर्रा के मजरा सत्तीखेड़ा में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को बामौरकलां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपने पुलिस बल के साथ कार्यवाही की बताया जा रहा है की ग्राम हसर्रा मजरा सत्तीखेड़ा के जयराम 38 पुत्र हरीलाल लोधी के सब्जी फल के बगीचे में अफीम के पेड़ उगाय  जा रहे थे मौके पर पुलिस ने आरोपी की पत्नि गुड्डी जयराम 35 वर्ष से अफीम के लगभग 300 पौधों बरामद किये और बामोरकला थाना प्रभारी ने मौके की वीडियो ग्राफी कर अफीम के पेड़ों को उखड़वाया यह खेती करीब 2 मीटर के क्षेत्र में खड़ी थी जिसका बजन लगभग 3 किलो ग्राम बताया गया है। जिसकी बाजारू कीमत आंकी नही गई है  पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर मामला विवेचना में ले लिया है वही दूसरी ओर आरोपी की पत्नि का कहना हैं कि यह बीज मैंने अनजाने में खश खश दाने  समझकर बोये थे जो मसाले में डालने के काम आते है इसके अलावा मुझे यह पता नही था कि यह किस चीज के पौधे है। और इसे क्या कहते है

इनका कहना

प्रथम दृश्या यह सामने आया कि आरोपी ने यह पौधे धंधे के उद्देश्य से नही उगाए यह पौधे अज्ञानता में बोये थे  फिलहाल खेत में खड़े पोधो को उखड़वा कर जप्त कर लिया है और मामले को विवेचना में ले लिया है

के एन शर्मा थाना प्रभारी बामौरकलां