शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य कोशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कॅरियर सेंटर) शिवपुरी द्वारा नेशनल कॅरियर सर्विस के तहत एक दिवसीय रोजगार मेला 15 मार्च 2018 को प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक शासकीय आईटीआई शिवपुरी में लगाया जाएगा।
मेले में निजी क्षेत्र की कंपनीज यशस्वी, हाइली फॉर स्किल्स-वीईवीसी, पिनेकल इंडेस्ट्री, सन फार्मा, रिलायवल फस्र्ट- होंडा, मदर सन, याजाकी, हाइली इलेक्ट्रिकल, भावना इंटर प्राइज, क्विक जॉब पेटीएम, कार्वी, एचडीएफसी, एलआईसी जीवन बीमा, एसबीआई लाईफ, श्रीराम लाइफ, शिवशक्ति बायोटेक, ईगल सिक्योरिटी, आल इन वन आदि को आमंत्रित किया गया है। जिसमें आईटीआई से संबंधित, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा अभिकर्ता, सेल्समैन, कस्टुमर केयर, ट्रेनीज आदि पर भर्ती की जाएगी। जबकि प्रायवेट स्कूल एवं कॉलेज एसोसियेट द्वारा निजी स्कूल, कॉलेज में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पद भी जॉब फेयर के माध्यम से भरे जाएगें।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार ऐसे बेरोजगार युवक-युवती जिनकी आयु 18-30 वर्ष, योग्यता 10वीं से स्नातक, स्नात्कोत्तर, आईटीआई समस्ट ट्रेड, एमबीए, एमसीए, डीएड, बीएड हो, वे भाग ले सकते है तथा अपने साथ मूल शैक्षणिक योग्यता, आधारकार्ड, दो नवीनतम फोटो साथ लाए और सभी दस्तावेजों की एक छायाप्रति भी साथ लाए।





Be First to Comment