
शिवपुरी/ शासकीय माधवराव सिंधिया महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत दो दिवसीय जॉब फेयर का आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजू बाथम उपाध्यक्ष मप्र शासन मत्स्य बोर्ड भोपाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर तरुण राठी, विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बाथम ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता इसलिए छात्र-छात्राओं को अपनी योग्यता एवं क्षमतानुसार रोजगार का चयन करना चाहिए। कलेक्टर श्री राठी ने कहा कि मप्र शासन की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत उद्योग स्थापित कर दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल करना चाहिए। महाविद्यालय में सिविल सर्विसेज प्रतियोगी परीक्षा हेतु छात्रों को मार्गदर्शन देने हेतु ए क प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने हेतु निर्देशित किया। श्री गौतम ने रोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. यूसी गुप्ता द्वारा करियर मेले में प्रतिभागी कंपनियां एचडीएफसी, पिडीलाइट इंडस्ट्रीज, पेटीएम, कार्वी, तिकोना बोर्डबैंड, यूरेका फोब्र्स, एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस, मुन्द्रा सोलर (अदानी गु्रप), टाटा कैपीटल लिमिटेड, एक्सि सिक्योरिटी लिमिटेड पावर, आदि कंपनी के प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मेले में प्रथम दिन 525 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया।
इनका कहना है
मप्र सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत रोजगार देने के लिए योजना के बजट भेजा जाता है। जिसके तहत हम विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित करते हैं और जो कंपनियां हमें स्वीकृति दे देती हैं उन्हें बुला लेते हैं और उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

डॉ. यूसी गुप्ता, जिला संयोजक
इसमें छात्र-छात्रओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं जिस पर वह रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस मेले के माध्यम से रोजगार पाने वालों को अ’छा पैकेज भी मिलेगा। यहां भी यह पार्ट टाइम कर सकते हैं और बाहर भी कर सकते हैं। अभी तो इनके डॉक्टमेंट जमा कराए जा रहे हैं जब इनका सिलेक्शन हो जाएगा तो इंटरव्यूह लिया जाएगा।

डॉ. मनीषा पाण्डे
मैंने रजिस्टे्रशन कराया है। इस मेले के माध्यम से हमें खुद को प्रूफ करने का मौका मिलेगा क्योंकि यह कंपनियों में अपने शहर में ही पार्ट टाइम काम उपलब्ध कराएगी जिससे हमें पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार भी मिल सकेगा।

श्वेता जैन, छात्रा






Be First to Comment