
शिवपुरी (केदार सिंह गोलिया)। लॉयन्स क्लब इंटरनेशल की दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन विगत दिवस ग्वालियर के वीनस वेन्कट हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लॉयन्स क्लब 3233ई-1 के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर-1 एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर-2 का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें लॉयन अशोक ठाकुर शिवपुरी द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी लॉयन सुधीर वाजपेयी ग्वालियर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 23 मतों से पराजित कर सहप्रांत पाल प्रथम व्हीडीजी-1 के पद पर निर्वाचित हुए, वहीं सहप्रांतपाल द्वितीय पद पर आलोक अग्रवाल जयपुर ने जयपुर के ही आशुतोष वशिष्ट को 20 मतों से पराजित किया। इसके अलावा इंटरनेशल डायरेक्टर ज्ञान अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के रूप में शकुंतला गोयल को चुना गया। मप्र एवं राजस्थान के कुल 477 लॉयन मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव की खासबात यह रही कि संपूर्ण प्रक्रिया ग्वालियर के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लॉयन नितिन मांगलिक देखरेख में हुई और जिस क्लब से श्री मांगलिग अध्यक्ष हैं उसी क्लब के लॉयन सुधीर वाजपेयी वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रथम पद के प्रत्याशी थे और चुनावी प्रक्रिया उन्हीं के शहर ग्वालियर एवं उन्हीं के क्लब की देखरेख में की गई इसलिए श्री वाजपेयी की जीत के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसी विकट परिस्थितियों में यह चुनाव रोमांचक हो गया और सभी की नजरें इस चुनाव पर टिक गई। अशोक ठाकुर ने अपनी चुनावी रणनीति, व्यवहार कुशलता, प्रभावशाली व्यक्तित्व, वाकचार्तुय, सेवाभावी कार्यों और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ऐसा माहौल बनाया कि चुनाव के सारे समीकरण अपने पक्ष में कर लिए और अंत में विजयश्री हासिल की। श्री ठाकुर ने सहप्रांतपाल प्रथम पद पर निर्वाचित होकर शिवपुरी जिले एवं अपने क्लब लॉयन्स क्लब शिवपुरी सेंट्रल को गौरवान्वित किया है।
25 वर्ष बाद श्री ठाकुर ने पुन: शिवपुरी को किया गौरवान्वित
शहर को करीब 25 वर्ष पूर्व यह गौरव लॉयन राजेन्द्र गंगवाल द्वारा निर्वाचित होकर दिया था तब से 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पुन: अशोक ठाकुर ने शिवपुरी जिले को इस पद से गौरवान्वित किया है।
दो वर्षों में लॉयनवाद छुयेगा नई ऊंचाइयां: अशोक ठाकुर
सहप्रांतपाल प्रथम निर्वाचित होने के बाद अशोक ठाकुर ने कहा कि वह अगले दो वर्षों में लॉयनवाद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगो और उनका प्रयास होगा कि प्रांत के हर क्लब के पास स्थायी प्रोजेक्ट हो, मेम्बरशिप ग्रोथ हो, पुराने मेम्बर क्लब को छोड़कर न जाए और फैलोशिप बहुत अच्छी हो सके, साथ ही सौंहार्द्रपूर्ण वातावरण निर्मित करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
क्लब एवं गुरू को दिया जीत का श्रेय
श्री ठाकुर ने अपनी शानदार जीत का श्रेय अपने क्लब के साथ-साथ लॉयनवाद में अपने गुरू पूर्व प्रांतपाल लॉयन राजेन्द्र गंगवाल एवं लॉयन विनोद गोयल दिया और कहा कि मैंने उन्हीं मार्गदर्शन में लॉयनवाद सीखा और जिया है। लॉयन्स क्लब शिवपुरी शहर के लिए हमेशा अच्छे कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।






Be First to Comment