सड़क किनारे क्षतविक्षत अवस्था में मिली अज्ञात युवक की लाश

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मडोरी पुरा सिद्धन रोड पर शनिवार की दरम्यानी एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना गुप्लू पुत्र कविउल्ला खान ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में किया। मृतक का चेहरा क्षतविक्षत अवस्था में था जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसे किन्हीं जानवरों ने खा लिया है। फिलहाल मृतक की न तो पहचान उजागर हो पाई और न ही मौत के कारणों का पता चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम की विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment