आरोपी की धमकी से भयभीत पीडि़ता ने 11 दिन बाद लिखाई रिपोर्ट

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम करही में रहने वाली एक 45 वर्षीय आदिवासी के साथ गाँव के ही पप्पू ढीमर ने विगत 6 मार्च की रात्रि करीब 11 बजे घर में घुसकर अश£ील छेडख़ानी कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद से पीडि़त महिला इतनी भयभीत हो गई कि वह रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं पहुँची, लेकिन शनिवार को हिम्मत जुटाकर वह थाने पहुँची और पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला की फरियाद पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 ताहि, 3(1) दध, 3(2)5 एसएसएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment