Press "Enter" to skip to content

नरवर में मनाया गया होली मिलन समारोह

नरवर में पोहरी विधानसभा के अंतर्गत आने बाले ग्रामों के सभी 39 पोलिंगों के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह पोहा तिराहे पर मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी के पूर्व विधायक  श्री हरिबल्लभ शुक्ला उपस्थित हुए । कार्यक्रम में नरवर के सभी बरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण , कार्यकर्तागण, एवं आमजन उपस्थित थे ।
सभी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर  मुख्य अतिथि श्री शुक्ला जी को माल्यार्पण कर एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।

सभी कांग्रेसी नेताओं ने उद्बोधन भी दिया एवं कांग्रेस को मजबूत कर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भरसक प्रयास व् मेहनत करने की बात भी कही । मुख्य अतिथि शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली मिलन के इस अवसर पर हम सभी को आपस के सारे गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे के प्रति भाईचारे की भावना को बढ़ाना चाहिए उन्होंने कहा कि आने बाले चुनावों में प्रत्याशी कोई भी हो हमें सिर्फ हाथ का पंजा देखना है और एकजुट होकर कांग्रेस को जिताना है ,चाहे वो विधानसभा का चुनाव हो या नरवर के नगर पंचायत का चुनाव हो ।
कार्यक्रम में बैराड़ से आई रामदयाल एन्ड कंपनी के गायकारों ने होली के गीत भी गाये । रामदयाल द्वारा गाए गए  इस गीत को कि  भारत की अर्थ व्यवस्था तैस नैस हो गई  जनता कैश लैस हो गई , को सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बहुत सराहा । कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भोजन भी किया ।
कार्यक्रम में नरवर के कांग्रेसी नेताओं में मुख्य रूप से नरवर के ब्लॉक अध्यक्ष सगीर खान , जिला कांग्रेस के महामंत्री संदीप माहेश्वरी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य जसवंत जाटव , सरवन सिंह गुर्जर जी ,चन्दन कुशवाह जी वकीला गुर्जर , कमल कुशवाह, कैलाश कुशवाह , कल्लू कुशवाह , प्रमोद भार्गव , सतीश चौधरी ,अजय भार्गव , राकेश शर्मा , अशोक पाराशर ,जनवेद जाटव,  शहजाद खान , डॉ कैलाश पाठक , नरेंद्र प्रधान , विवेक पाठक , राजू खटीक , किशन रावत , जीतेन्द्र रावत , देवी सिंह कुशवाह , घनश्याम भार्गव ,बादाम सिंह कुशवाह एवं कार्यक्रम का शानदार संचालन करने बाले साबिर खान जी उपस्थित रहे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!