शिवपुरी। नवरात्रि के अवसर पर 23 मार्च को मां राज राजेश्वरी दरबार से बलारी मईया के दरबार तक 250 मीटर चुनरी के साथ पैदल यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के संयोजक हरिओम राठौर हटईयन ने बताया कि इस वर्ष भी विशाल एवं भव्य चुनरी पैदल यात्रा का आयोजन मां राज राजेश्वरी दरबार से मां बलारी दरबार तक किया जा रहा है। यात्रा का 23 को शाम 4 बजे से राजेश्वरी माता मंदिर से मां बलारी के मंदिर तक जाएगी। यात्रा राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, सदर बाजार, माधव चौक, गुरूद्वारा चौराहा, पुरानी शिवपुरी, नीलगर चौराहा, बड़ा बाजार, आईटीआई रोड से झांसी रोड होते हुए बलारी माता के मंदिर पर पहुंचेगी।
सांसद सिंधिया भी होंगे चुनरी यात्रा में शामिल
हरिओम राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा में सांसद ज्योतिरादित्य सिंध्ािया भी शामिल होंगे। सांसद सिंध्ािया ने सहमति दे दी है। आयोजक मंडल ने वृहद तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार का आयोजन पिछली बार से और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें नगर के अलावा गांव गांव से लोग शामिल होंगे।






Be First to Comment