Press "Enter" to skip to content

रंजिशन फड़ संचालक ने रात्रि में दूसरे फड़ संचालक के मकान पर किए फायर


पूर्व में हुए विवाद के चलते हु

आ था क्रॉस प्रकरण दर्ज
शिवपुरी। कोलारस में विगत 13 मार्च को दो फड़ संचालकों में विवाद हुआ था जिसके चलते मामला पुलिस तक पहुंचा था और दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन इसके बाद रविवार-सोमवार की रात्रि करीब 3.05 बजे एक फड़ संचालक ने दूसरे के घर पर पहुंचकर फायर झोंक दिए। इस बात की शिकायत पीडि़त पक्ष ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस के मानीपुरा क्षेत्र में ईंट के फड़ चलाने वाले पहलवान धाकड एवं ब्रजमोहन जैन- शिखर जैन के बीच ग्राहकों को लेकर पुराना विबाद चल रहा था। इसी विबाद के चलते बीती रात्रि  शिखर जैन एवं बृजमोहन जैन ने रात्रि में पहलवान के घर जाकर गाली गलौच की एवं जान से मारने की धमकी देने लगे। जब पहलवान ने गाली देने से इंकार किया तो आरेापीयों ने पहलवान में गोली मार दी। गनीमत रही कि उक्त गोली पहलवान को नहीं लगी। इस बारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस मामले की शिकायत पहलवान ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 308,294,506 एवं 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
इनका कहना है
रात 3.05 मिनट पर गोली चली, हम अंदर थे। सबसे पहले गेट में लातें दी, गाली गलौंच की फिर गोलियाँ चलाईं। 13 तारीख में बृजमोहन सेठ से झगड़ा हुआ था। उन पर शक जाता है क्योंकि चार दिन पहले ही तो घटना हुई थी। तीन गोलियाँ चलीं, सामने राउण्ड मिले हैं। रात्रि में ही पुलिस को फोन किया और पुलिस मौके पर आई।

पहलवान सिंह, पीडि़त

पहलवान धाकड़ द्वारा एक आवेदन दिया गया है कि उसके घर रात में किसी ने गोलियाँ चलाईं। पहलवान धाकड़ और एक जैन के विरूद्ध 13 तारीख को झगड़ा हुआ था जिसमें क्रॉस एफआईआर हुई है। रंजिश को लेकर गोली चलना बता रहे है। जाँच कराई जाएगी कि कहाँ से किसने गोली चलाई है। गश्त को प्रभावी बनाने के लिए हम लोग समय-समय पर प्रयास करते हैं।

सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी कोलारस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!