Press "Enter" to skip to content

बेटी के देवर ने वृद्ध के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर उतारा मौत के घाट


मृतक की बेटी के साथ आरोपी का चल रहा था जमीनी विवाद
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र में मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध के साथ उसकी ही बेटी के देवर ने खेत पर पहले अप्राकृतिक कृत्य किया इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी और उसके देवर का जमीनी विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 377 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मेहरबान लोधी उम्र 70 साल निवासी हरिनगर अपने खेत पर फसल की रखवाली करता था। रात्रि में जब उसका पुत्र खेत पर पहुंचा तो उसने अपनी बहन के देवर कमल लोधी को भागते हुए देखा जब उसने अपने पिता को आवाज लगाई तो कोई जबाव नहीं मिला जब अंदर देखा तो पिता मृत अवस्था में पड़ा मिला उसके अंगवस्त्र फटे हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है आरोपी ने पहले वृद्ध के साथ गलत कार्य किया जब अपनी पोल खुलने के भय से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है जिससे उसकी जमीन उसकी बेटी के नाम हो गई जिसका विवाद उसके देवर चल रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!