Press "Enter" to skip to content

सर्राफा दुकानों एवं एटीएम पर डकैती डालने बाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पुलिस ने दबोचा

दिनारा एवं करैरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

शिवपुरी। दिनारा एवं करैरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दो पार्टियाँ बनाकर डकैती की योजना बना रहे पाँच बदमाशों को धरदबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाशों को खूबत बाबा चबूतरा के पास ताल की पार सेवढ़ीकला रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह सर्राफा दुकानों एवं एटीएम मशीनों को निशाना बनाता था। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अपराधों की जानकारी उगलबाने की कोशिश करेगी।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें 19 मार्च की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनारा थाना क्षेत्र के खूबत बाबा चबूतरा के पास ताल की पार सेबड़ीकला रोड पर पाँच बदमाश एक गैंग बनाकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने एड. एसपी कमल मौर्य, एसडीओपी करैरा बीपी तिवारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसके बाद एसडीआपी तिवारी के मार्गदर्शन में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी व करैरा थाना प्रभारी द्वारा अपनी-अपनी पार्टियां बनाकर सेवढ़ीकला रोड पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने पाँच बदमाश जगतार सिंह पुत्र मक्खन सिंह राय सिख उम्र 65 वर्ष निवासी कल्याणपुर भट्टा थाना नानकमाता जिला ऊधम सिंह नगर उत्तखराखण्ड, जसबिंदर उर्फ बिट्टू पुत्र दयाल सिंह राय सिख उम्र 28 वर्ष निवासी सुभाषपुरा कॉलोनी मंडी के पास थाना सिटी कोतवाली उधमसिंह उत्तराखण्ड, लक्ष्मण गोस्वामी पुत्र बाबाू गोस्वामी उम्र 52 वर्ष निवासी विजय इन्कलेव 229 गली नं. 10 उत्तम नगर नई दिल्ली, मलकीत सिंह पुत्र कुंदन सिंह राय उम्र 24 वर्ष निवासी बिंदुखेडा थाना रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर हाल आदर्श कॉलोनी थाना रूद्रपुर जिला ऊधमनगर उत्तराखण्ड, पप्पू सिंह पुत्र जसवंत सिंह राय सिख उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भोगपुरडाम थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार कर लया।

यह हथियार हुए बरामद  

आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के देशी कट्टे मय 5 जिंदा राउण्ड, एक लोहा काटने की कटर, दो सब्बल, एक कुल्हाड़ी, एक स्कॉर्पियो कार क्रमांक एमपी 22 एम 5340 आदि को जब्त किया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी, करैरा थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर, दिनारा एएसआई संजय भगत, चरण सिंह, ताराचंद सामगर, रामकिशन रावत, रूपेन्द्र यादव, मनीष कुमार, दीपक शर्मा, देवेन्द्र पाराशर, मृत्युंजय सिंह, पीकेश कुमार, अरविंद मांझी, मनोज यादव, धर्मपाल सिंह, राजेश शर्मा सहित करैरा फोर्स की सराहनीय भूमिका रही।

इनका कहना है

कुछ बदमाश हैं जो स्कॉर्पियो गाडी से करैरा से दिनारा की ओर मूव कर रहे हैं।  जिस पर करैरा एवं दिनारा पुलिस दोनों का साझा ऑपरेशन था जिसमें दोनों थानों का बॉर्डर ग्राम सेवढ़ीकला से इनको पकड़ा। पुलिस को इनके कब्जे से दो कट्टे, एक लड़की का डंडा जो शटर उठाने के काम आता है, एक कुल्हाड़ी, एक गैस कटर  मिले जिससे यह संभावना थी कि यह या तो किसी घर पर डकैती डालते या फिर किसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाते। इनके पास जो सामान मिला है उससे स्पष्ट है कि पूरा प्रोफेशन गिरोह है। जानकारी मिली है कि उत्तराखण्ड मेें इन पर पांच प्रकरण दर्ज हैं और आसपास के जिलों से भी जानकारी ली जा रही है।

सुनील कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!