Press "Enter" to skip to content

फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंक मैनेजर ने हड़ते 68 लाख 84 हजार रूपए

54 खातों में लगाए थे फर्जी कागजात, मैनेजर सहित सहयोगी पर मामला दर्ज 

शिवपुरी। लुकवासा में स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक दीपक आठवले ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर कार्यकाल के दौरान 54 खातों के फर्जी कागजात तैयार कर केसीसी के माध्यम से 68 लाख 84 हजार रूपए की राशि हड़प कर ली। जिसकी शिकायत जब बैंक प्रबंधन को मिली तो बैंक प्रबंधन ने मामले में प्रकरण दर्ज करने के लिए एक पत्र कोलारस थाना पुलिस को लिखा जिसकी जांच के बाद कल पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर दीपक सहित उसके सहयोगी रामप्रकाश धाकड़ निवासी ग्राम झाड़ेल के खिलाफ भादवि की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच कोलारस टीआई अवनीत शर्मा द्वारा की गई।
कोलारस टीआई अवनीत शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में दीपक आठवले ने शाखा प्रबंधक रहते हुए अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में झाड़ेल के रहने वाले आरोपी रामप्रकाश धाकड़ के साथ फर्जी तरीके से 54 ग्रामीणों के नाम पर खाते खोले और उनके फर्जी कागजात तैयार कर उनके खाते पर केसीसी बना दी। जिसकी 68 लाख 84 हजार रूपए की राशि बैंक से आरोपीगणों ने हड़प ली। बाद में जब वर्ष 2016 में आरोपी दीपक का स्थानांतरण हुआ तो बैंक ने केसीसी धारकों को वसूली हेतु नोटिस जारी किए। तब उक्त ग्रामीणों ने बैंक शाखा से संपर्क साधा तो उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके नाम पर केसीसी जारी की गई है जिसकी शिकायत सभी पीडि़तों ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से की। बैंक द्वारा जांच करने पर पाया गया कि उक्त सभी केसीसी फर्जी है जिस पर बैंक प्रबंधन ने मामले में एफआईआर करने के लिए थाने में आवेदन दिया और कल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!