
शिवपुरी। प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज 145 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधीश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एल.के.पाण्डे सहित आवेदकगण उपस्थित थे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर निराकरण की कार्यवाही की। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवेदन पत्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पुर्नविवाह, पेयजल की व्यवस्था, कुटीर, जमीन विवाद, खाद्यान्न पर्ची, बीमारी का उपचार, गरीबी रेखा के बीपीएल कार्ड, बिजली बिल, राजस्व प्रकरण, आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।






Be First to Comment