Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने पकड़े 15 मनचले, निकाला जुलूस

शिवपुरी –

बीते रोज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के मनचलों के प्रति शक्त तेवरों के बाद शिवपुरी पुलिस सक्रिय हो गई पुलिस ने कोंचिंगों के बाहर खड़े आबारा मजनूओं को पकडकऱ हबालात में बंद कर शाम को इनका जुलूस शहर में निकाला। इस कार्यवाही के बाद शहर के आवारा बच्चों में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई है। इसी कार्यवाही में कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने 15 मजनूओं को पकडकऱ आज कोतवाली से अस्पताल चौराहे होते हुए जुलूस निकाला। इस जूलूस के बाद शहर के मजनूओं में भाग दौड़ की स्थिति निर्मित हो गई।  कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने बताया है कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिलेे भर में चल रहा है। जिसके तहत कोतवाली पुलिस ने 15 मजनूओं को पकड़ा है। इन मजनूओ को पकडऩे के बाद पुलिस ने इनके परिजनों को बुलाकर समझाइस देकर 12 मजनूओं को छोड़ दिया। वही तीन मजनूओं को धारा 151 की कार्यवाही को अंजाम देते हुए जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!