Press "Enter" to skip to content

बस स्टेण्ड से डियानर मशीन चोरी

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोहरी बस स्टेण्ड पर पुरुषोत्तम पुत्र बारेलाल सोनवर उम्र 26 वर्ष निवासी जडेरूआकला, पिन्टो पार्क गोला का मंदिर ग्वालियर की ओसी डिजायन मशीन एक्सो कंपनी मय बैग के चोरी हो गई। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि वह ग्वालियर जा रहा था और उसने रावत बस क्रमांक एमपी 33 पीओ 0755 पर मशीन रख दी थी इसके बाद वह दूसरी बस तलाशने लगा तभी कोई अज्ञात उसकी मशीन को ले गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!