![]() |
| file photo |
शिवपुरी से ग्वालियर जाते समय घाटीगाँव पर हुआ हादसा
शिवपुरी। ग्वालियर जिले के घाटीगाँव थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे शिवपुरी से ग्वालियर जा रहे एक परिवार की कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे आकाश अग्रवाल के पेट में सरिया घुसने से मौके पर ही मौत हो गई। आकाश शर्मा कमलागंज में नोकिया केयर सेंटर संचालित करते हैं।
जानकारी के अनुसार आकाश अग्रवाल, उनके ताऊ का लड़का दीपक गुप्ता, दीपक की पत्नी अर्पणा गुप्ता एवं पुत्र विनायक अपने वाहन से ग्वालियर जा रहे थे तभी सुबह करीब 8 बजे निर्मल ढाबा के पास में उनका वाहन असंतुलित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में आकाश के शरीर से सरिया आरपार हो गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए।





