मिसेज इंडिया कॉम्पटीशन में हुईं सिलेक्ट शिवपुरी की दीपा भार्गव

मिसेज इंडिया कॉम्पटीशन में हुईं सिलेक्ट शिवपुरी की दीपा भार्गव

शिवपुरी . मध्यप्रदेश की दीपा भार्गव अब ग्लैमर वर्ल्ड में काफी नाम कमा रही हैं। दीपा का चयन मिसेज इंडिया कॉम्पटीशन 2018 के लिए हुआ है। इस कॉम्पटीशनमें देश भर से 30 लड़कियां फाइनलिस्ट की गई हैं। दीपा ने फ्रैंकफिन इंस्टिट्यूट से एयर होस्टेस का कोर्स किया है।
– शिवपुरी शहर की की महल कॉलोनी में रहने वाली दीपा भार्गव शहर के कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा की बेटी है।फिलहाल वे पूणे में रह रही हैं। उनका एक लड़का भी है।
– दीपा के पति सूर्यकांत भार्गव आईटी एक्सपर्ट हैं और विदेश में नौकरी कर रहे हैं। अगस्त में इस कॉम्पटीशन का ग्रेंड फिनाले होगा और मिसेज इंडिया 2018 का सिलेक्शन किया जाएगा।
– दीपा भार्गव शहर की पहली लड़की है,जो इस कॉम्पटीशन के लिए सिलेक्ट हुई हैं। अब ग्रीस में इनके साथ चुनी गईं 30 लड़कियों की ट्रेनिंग होगी।
– दीपा का कहना है कि इतने छोटे शहर से होने के कारण उन्हें काफी चुनौतियों का सामना आगे बढ़ने के लिए करना पड़ा लेकिन उनके पति ने उन्हें आगे बढ़ाया, जिसके बाद उनकी हिम्मत बढ़ती गई।