
झाबुआ/ पीड़िताओं की माताओं ने चप्पलों से धूना आरोपियों को, दंड-बैठक लगवाएं
राजवाड़ा चैक से जुलूस के रूप में कोर्ट तक ले जाया गया आरोपियों को
झाबुआ। बलात्कार और छेड़छाड़ के दो आरोपियों का बुधवार को दोपहर ढ़ाई बजे पुलिस थाना झाबुआ एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा शहर के मध्य राजवाड़ा चैक से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बलात्कार एवं छेड़छाड़ के, जो दो आरोपी युवक थे, उनकी सरे बाजार चप्पलों एवं हाथ-मुक्कों से जमकर धुनाई की गई। बाद राजवाड़ा चैक पर ही उनसे दंड-बैठक लगवाए गए। जुलूस में रूप में दोनो आरोपियों को जिला न्यायालय तक ले जाया गया।
20 मार्च को पारसिंह पिता कालिया डामोर भील (19) निवासी गोलाछोटी को बलात्कार के मामले में पकड़कर पुलिस थाना झाबुआ पर लाया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता को गुजरात के भड़ूच में ले जाकर उसके साथ जगातार बलात्कार किया गया। पीड़िता की षिकायत पर पुलिस थाने पर आरोपी पारसिंह के विरूद्ध धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस थाने लाया गया। दूसरे मामले में रोहन पिता लाला डामोर (22) निवासी नौगांवा के विरूद्ध पीड़िता ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया।
भरे बाजार में निकाला गया जुलूस
इन दोनो आरोपियों का बुधवार को दोपहर पुलिस थाना झाबुआ एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा भरे बाजार में जुलूस निकाला गया। जुलूस राजवाड़ा चैक से शुरू हुआ। जहां जुलूस से पूर्व ही दोनो आरोपी युवको को पुलिस वाहन से नीचे उतारने पर उनकी पीड़िताओं की माताओं एवं अन्य महिलाओं द्वारा चप्पलों एवं हाथ-मुक्कों से धुनाई करना शुरू कर दी गई एवं उन्हें जमकर पीटा गया। बाद राजवाड़ा चैक पर ही दोनो युवकों से दंड-बैठक भी लगवाए गए। दोनो आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच पैदल ही जुलूस के रूप में नेहरू मार्ग, डीआरपी लाईन होते हुए जिला न्यायालय तक ले जाया गया। जहां उन्हें कोर्ट में पेष किया गया। उधर अचानक निकले पुलिस के इस तरह के जुलूस से लोग भी अंचभित से रह गए।






Be First to Comment