Press "Enter" to skip to content

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों के सप्लाय हेतु आयसर वाहन का हुआ शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने की पूजन

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों के सप्लाय हेतु आयसर वाहन का हुआ शुभारंभ

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने की पूजन

झाबुआ/जिला थोक उपभोक्ता भंडार प्रबंधन द्वारा प्रदत्त आयसर वाहन का बुधवार को दोपहर ढ़ाई बजे शहर के राजवाड़ा चैक पर शुभारंभ किया गया। इस वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का सप्लाय किया जाएगा।
    वाहन का शुभारंभ शुभ मुर्हुत में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, जिला थोक उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष अनोखीलाल मेहता, संचालक संजय श्रीवास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनीष बिट्टू यादव, पार्षद नरेन्द्र संघवी आदि द्वारा किया गया। विधि-विधानूपर्वक तिलक लगाकर एवं पुष्पामाला पहनाकर वाहन की पूजन की गई। इस अवसर पर जिला थोक उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष श्री मेहता ने बताया कि यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों के वितरण हेतु उपयोग में लिया जाएगा। इसके माध्यम से जिला मुख्यालय पर स्थित गैस गोडाउन से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस टंकीयों का वितरण होगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!