Press "Enter" to skip to content

मंडी उपाध्यक्ष गुप्ता का ट्रेन में हृदयाघात से निधन

पत्नि और बच्चे के साथ दवा लेने गए थे कटनी 

शिवपुरी। कोलारस कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता खैरू का कल कटनी से शिवपुरी आते समय ट्रेन में हार्टाटैक आ जाने से निधन हो गया। श्री गुप्ता कटनी अपनी पत्नि का पैर फै्रक्चर होने के कारण विगत दिवस पत्नि और बच्चे के साथ कटनी गए थे जहां से वह दवा लेकर कल वापस लौट रहे थे। जब वह ट्रेन में ऊपर की बर्थ पर सो रहे थे उसी समय उन्हें हृदयाघात पड़ा और वह बर्थ से नीचे गिर गए जिन्हें उनकी पत्नि और पुत्र ने अगले स्टेशन पर ट्रेन रूकवाई और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री गुप्ता के निधन से कोलारस कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!