
शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने सड़क दुर्घटना के चार प्रकरणों में मृत व्यक्तियों के परिजनों को कुल 60 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त आदेशानुसार महलसराय पुरानी शिवपुरी निवासी मृतक शायरा खांन पत्नि कल्लन खांन और मृतक इरशाद पुत्र अयूब खांन, ग्राम सरवानी तहसील पोहरी निवासी मृतक पंचू पुत्र पाती जाटव, ग्राम गंगौरा तहसील व जिला शिवपुरी निवासी मृतक रामनिवास पुत्र प्रहलाद मेहतर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर चारों मृतकों के वैध वारिसों को 15-15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।




