Press "Enter" to skip to content

सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती हेतु कैम्प 22 मार्च को जनपद पंचायत करैरा में

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के तहसील क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाए जाने हेतु सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए 22 मार्च 2018 को जनपद पंचायत करैरा में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी एसएससीआई, एसआईएस जिला नीमच को आमंत्रित किया गया है। 
जिला रोजगार अधिकारी शिवपुरी स्पनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त कंपनी ऐसे युवकों का चयन करेगी, जिनकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं उत्तीर्ण, आयु 20 से 35 वर्ष, ऊँचाई 168 से.मी. होगी। संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क के रूप में 200 रूपए चयनित युवाओं से लिए जाएगें। जबकि चयनित युवाओं को संस्था द्वारा निर्धारित लगभग 7500 रूपए प्रशिक्षण व्यय के रूप में ज्वाईनिंग के समय पर देना होंगे। सिक्योरिटी फोर्स की भर्ती के लिए कैम्प 23 मार्च 2018 को जनपद पंचायत नरवर में, 24 मार्च 2018 को जनपद पंचायत पोहरी में एवं 25 मार्च 2018 को जनपद पंचायत शिवपुरी में आयोजित किए जाएगें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!