Press "Enter" to skip to content

जगन्नाथपुरी तीर्थदर्शन यात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च

शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत जिले से तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष रेलगाड़ी शिवपुरी रेल्वे स्टेशन से 10 अप्रैल 2018 को जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए रवाना होगी तथा 15 अप्रैल 2018 को वापस आएगी। इच्छुक आवेदक जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए 23 मार्च 2018 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। 

तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन पत्र समस्त नगरपालिका व नगर पंचायत, जनपद पंचायत और तहसीलों से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साईज का एक नवीनतम रंगीन फोटो निर्धारित स्थान पर चस्पा करना होगा एवं निवास के साक्ष्य के लिए राशनकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति दस्तावेज के रूप में दो प्रतियों में प्रस्तुत करना आवश्यक होगी। पूर्व में आवेदन कर चुके पर अभी तक यात्रा में नही गये वरिष्ठ नागरिक सहमति-पत्र देकर अपने नाम यात्रा के आवेदन में शामिल करा सकते हैं। उन्हें पृथक से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने बताया कि जिले से विशेष ट्रेने द्वारिकापुरी के लिए 23 मार्च को रवाना होगी और 28 मार्च 2018 को वापस आएगी। जगन्नाथपुरी के लिए 10 अप्रैल को रवाना होगी और 15 अप्रैल 2018 को वापस आएगी। जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2018 रहेगी। कामाख्या के लिए विशेष ट्रेन 18 अप्रैल को रवाना होगी और 23 अप्रैल 2018 को वापस आएगी। कामाख्या तीर्थयात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2018 रहेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!