Press "Enter" to skip to content

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने पर जिपं परियोजना अधिकारियों को मिला कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज समस्त शिकायतों में समुचित एवं समाधानकारक निराकरण समय-सीमा में दर्ज न किए जाने पर जिला पंचायत शिवपुरी के परियोजना अधिकारी के.के.शर्मा एवं परियोजना अर्थशास्त्री श्रीमती सीमा उपाध्याय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है।  मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण न करने एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उपनियम 3(1)(2) के तहत सन्निष्ठा तथा कर्तव्य परायणता में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी स्पष्टीकरण 24 मार्च 2018 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!