
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम दोनी में बुधवार को शाम के समय विद्युत विभाग की टीम दौरे पर पहुंची, जहां उन्होंने पाया कि पंजाबसिंह रावत के कुआ पर चोरी की बिजली से मोटर चलाई जा रही है। जब विद्युतकर्मचारियों द्वारा मोटर को जब्त किया तो पंजाब सिंह रावत, पपेन्द्र रावत, टिंकू रावत निवासीगण दौनी ने उनके साथ गाली गलौंच करते हुए मारपीट कर दी, साथ ही वाहन में तोडफ़ोड़ करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। खैराघाट केन्द्र के कनिष्ठ यंत्र आरके जैन की रिपोर्ट पर से पुलिस ने तीनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।






Be First to Comment