

शिवपुरी-पोहरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय गणेशखेडा पर समारोह पूर्वक साईकिलों का वितरण किया गया | कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय सिंह यादव एवं मुख्यअतिथि पोहरी बीआरसी विनोद मुदगल एवं जनशिक्षक शिवदयाल शर्मा रहे |कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुदगल जी ने पालको और छात्रों से कहा कि शिक्षा का महत्व समझें और नियमित विद्यालय आयें आपके बच्चों के नामांकन का उद्देश्य केवल शासकीय योजनाओं के लाभ तक सीमित न रहे | साथ ही शासकीय विद्यालयों में योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा की जाती है जिसका लाभ हमें अपने बच्चों को दिलाना चाहिए | उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष बीआरसी द्वारा बच्चों से अनेक प्रश्न पूछे जिनके सटीक जबाब पाकर पालकों सहित सबने हर्ष व्यक्त किया | बच्चों की प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया | कार्यक्रम को विजय सिंह यादव, अंबरीश शर्मा और विनोद शर्मा द्वारा संबोधित किया गया |अंत में शाला प्रभारी अशोक शर्मा ने आभार व्यक्त किया | बीआरसी और शाला प्रभारी द्वारा बच्चों को कुमकुम और रोरी का तिलक लगाकर साईकिल वितरित की गई | इस अवसर पर जनशिक्षक लक्ष्मण रावत और रामहेत यादव द्वारा बच्चों को यातायात के सामान्य नियमों की जानकारी भी दी गई |






Be First to Comment