Press "Enter" to skip to content

मां बलारी का मेला शुरू, दर्शनों के लिए पहुंचने लगे भक्त

शिवपुरी। शहर से लगभग 30 किमी दूर भयावन जंगल में स्थित मां बलारी के दरबार में आज से मेले की शुरूआत हो गई है जहां भक्तों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। यह मेला 24 मार्च तक चलेगा और भक्तों को आने जाने के लिए बस स्टैण्ड से बसें भी चलाई जा रही हैं। बसें प्रतिदिन दिन रात भक्तों को मां के दरबार तक पहुंचाने के लिए निरंतर जारी रहेंगी। 24 मार्च को नैजे चढऩे के साथ ही मेले का समापन होगा। उक्त मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं जहां पुलिस व्यवस्था भी दुरूस्त की गई है। वहीं पहुंचने वाले भक्तों को पेयजल की व्यवस्था भी भक्तों द्वारा की गई है। मेले में पहुंचने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए जगह-जगह संस्थाओं द्वारा भंडारे भी आयोजित किए जा रहे हैं।

बलारी मईया के दरबार में 23 को पहुंचेगी चुनरी यात्रा 
बलारी मईया के दरबार में चुनरी यात्रा 23 मार्च को रात्रि में पहुंचेगी। शिवपुरी से यात्रा का प्रारंभ 23 मार्च को ही राजेश्वरी मंदिर से होगा जहां से मां बलारी के दरबार में 250 मीटर विशाल चुनरी लेकर माता के भक्तगण अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, गांधी चौक, माधव चौक, गुरूद्वारा चौराहा, बड़ा बाजार, पुरानी शिवपुरी, आईटीआई होते हुए 30 किमी का सफर तय कर बलारी मईया के दरबार में पहुंचेगी जहां माता को चुनरी भेंट की जाएग। उक्त जानकारी शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और चुनरी यात्रा के संयोजक हरिओम राठौर ने दी है। भक्तगणों से विशाल चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील आयोजकगणों ने की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!