
शिवपुरी। लुकवासा कस्बे में आज सुबह 11:30 बजे व्यापारी विनोद कुमार भार्गव की कपड़े की दो दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगने के बाद फायर बिगे्रड को सूचना दी गई, लेकिन नागरिकों का आरोप है कि एक घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। आग से लाखों रूपए के नुकसान की आशंका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुकवासा में विनोद कुमार भार्गव की कपड़े और रेडीमेड की दो दुकानें हैं। अचानक दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में बैठे लोग बाहर निकल आए और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दुकान में रखे कपड़ों को हटाने का कार्य भी शुरू हो गया, लेकिन पेट्रोल की तरह भड़की आग पर काबू नहीं पाया जा सका।






Be First to Comment