Press "Enter" to skip to content

भौंती थाना प्रभारी ने निकाला मनचलों का जुलूस

शिवपुरी। भौंती थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने एसपी सुनील कुमार पांडे के निर्देशों का पालन करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक अभियान चलाया है जिसके तहत अनेक स्थानों पर दबिश देकर खुले में शराब पीने वाले, छेडख़ानी करने वाले और बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की। पुलिस ने पकड़े गए इन बदमाशों को धारा 151 में बंद कर जेल भिजवा दिया, लेकिन इसके पहले उनका नगर से जुलूस निकाला जिसमें वह कान पकड़ते हुए चल रहे थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने खास तौर पर आवारा मनचले पकड़े वे लोग थे जो कन्या विद्यालय के पास घूमकर बच्चियों से छेड़छाड़ और उन पर फब्तियां कस रहे थे। पुलिस ने उन्हें दबोचकर उनका जुलूस निकाला। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!