Press "Enter" to skip to content

मोबाइल व्यवसायी आकाश अग्रवाल के निधन पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने जताया शोक

शिवपुरी।

शहर के मोबाइल व्यवसायी आकाश अग्रवाल के निधन पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ और अन्य व्यापारिक संगठनों ने शोक जताया है। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भरत अग्रवाल, रमेश खंडेलवाल, दुर्गेश गुप्ता, कपिल मिश्रा, गौरव सिंघल, अमित ढेईया, निर्मल जैन, विष्णु खंडेलवाल, नरेंद्र सिंघल और गल्ला व्यापारी संघ के राजेश गुप्ता गेहू वाले, गौरव राठी, राजाराम गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, महेश चंद्र माहेश्वरी, रिंकू बंसल आदि ने शोक जताया है। गौरतलब है कि आकाश अग्रवाल का बुधवार को ग्वालियर फोरलेन हाइवे पर एक कार दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि आकाश अग्रवाल की उठावनी 23 मार्च को दोपहर 3 से 4 बजे उनके निज निवास शक्तिपुरम खुड़ा पर रखी गई है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!