शिवपुरी। कोलारस में बीती रात्रि चार बदमाश एसबीआई के एटीएम को लूटने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गश्त पर निकले आरक्षक सुनील बंसल और अनित बुनकर ने उन्हेें देख लिया। जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी उनकी ओर बढ़े तो बदमाशों ने उन पर सरियों से हमला बोल दिया। आरक्षकों से हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का डटकर सामना किया और उन्हें भागने पर मजबूर किया। घटना की जानकारी लगने पर एसपी सुनील कुमार पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र में बीती रात पौने दो बजे सेंट्रो कार में सवार होकर आए लुटेरों ने हाइवे नम्बर 3 पर लगे एसबीआई के एटीएम को लूट रहे थे। इसी दौरान कोलारस नगर में बाईक से गश्त पर निकले आरक्षक सुनील बंसल और अनित बुनकर ने उन्हें देख लिया और बदमाशों को पकडऩे के लिए आगे बढ़े। पुलिस को पास आते देख बदमाशों ने पुलिस आरक्षकों पर सरिया से हमला बोल दिया जो आरक्षक सुनील के सिर में ला लगा। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश उसकी बंदूक लेकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य रात्रि 2.30 बजे मौके पर पहुंच गए थे। बताया गया है कि बदमाश दिल्ली के नंबर की सेन्ट्रो कार से आए हुए थे। बाद में पुलिस ने छानबीन के दौरान लूटी गई बंदूक को गुढ़ा रोड़ से बरामद कर लिया है। इस हमले में घायल पुलिस आरक्षक को ग्वालियर रैफर कर दिया है जहां इसकी हालात में भी सुधार है। बताया जा रहा है कि उक्त बदमाश बारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान की और भाग गए है। कोलारस पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 394, 397, 398, 307, 353, 332, 11/13 एमपीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
इनका कहना है
एसबीआई का मानीपुरा रोड पर एटीएम है जिसे चार बदमाशों द्वारा काटकर लूटने का प्रयास किया जा रहा था। दो आरक्षक पेट्रोलियम मूवमेंट पर थे। सूचना लगने पर दोनों वहां पर पहुंचे, उन्होंने वीरता और साहस का परिचय देते हुए उन्हें ललकारा और पकडऩे का प्रयास किया जिसमें एक आरक्षक सीरियस इंजर्ड है। लूट नहीं हुई है लूट का प्रयास किया गया है, हमें वहां कुछ सामान मिला है, नाकेबंदी करवा दी गई है, सर्चिंग की जा रही है।
सुजीत सिंह भदौरिया
एसडीओपी कोलारस







Be First to Comment