
शिवपुरी। सतनवाड़ा निवासी शानू शाह पुत्र अनवर गुरूवार की रात्रि 9.30 बजे घर से सामान लेने के लिए निकला था जैसे ही वह नरवर तिराहे के पास एबी राड पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसमें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




