
क्रॉस प्रकरण दर्ज, मामला ग्राम बछौरा का
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बछौरा में गुरूवार को शाम 4 बजे अनिल जाटव पुत्र पातीराम जाटव उम्र 23 वर्ष अपने घर के आगे लकड़ी काट रहा था तभी लकड़ी का एक टुकड़ा उछलकर पास में बैठे चाचा डौमा जाटव पुत्र पलुआ जाटव उम्र 70 वर्ष को लग गया जिससे चाचा के यहाँ पर खून निकल गया जिससे गुस्साए जाए ने भतीजे अनिल में डंडा मार दिया। यह बात भतीजे को सहन नहीं हुई और उसने अपने ही चाचा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां देते हुए डंडा एवं लात घूसे बरसा दिये। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर से क्रॉस प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




