शराब के पैसे नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट

शिवपुरी। दिनारा कस्बे में रहने वाले दीपक अहिवार ने सौरभ गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी दिनारा से शराब पीने के लिए पैसों की माँग की जब सौरभ ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दीपक ने गाली गलौंच करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 327, 323, 394, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।