हरी झण्डी दिखाकर दो वाहनों को किया रवाना

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आज जिलाधीश कार्यालय के प्रांगण में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका परिषद शिवपुरी के दो कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये कचरा संग्रहण वाहन शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर घर-घर से कचरा संग्रहण करेंगे।