Press "Enter" to skip to content

बलारी दरबार के लिए निकली 251 मीटर की चुनरी यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा आज शिवपुरी से बलारपुर के लिए रवाना हुई। यह यात्रा शाम 4 बजे से मां राज राजेश्वरी दरबार से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, माधव चौक, गुरूद्वारा चौराहा से इमामबाड़ा होती हुई झांसी रोड़ से मां बलारी के दरबार में पहुंची इस दौरान बडी संख्या में महिला पुरूष और युवक-युवतियों के साथ बच्चे शामिल थे। जो हाथों में चुनरी थामें हुए चल रहे थे। लगभग 251 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा को देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पडा और रास्ते जाम हो गए। शहरभर में चुनरी यात्रा का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर खाने-पीनें की वस्तुओं का वितरण किया तो कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। यह यात्रा देर रात तक चुनरी बलारपुर पहुंचेगी। यहां भक्तों ने मां की पूजा आराधना की और उन पर चुनरी अर्पित की। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!