
शिवपुरी। ग्वालियर के पाटई निवासी कृषक मूगाराम धाकड़ के पुत्र अनिल धाकड़ ने एमपीपीएससी की वन सेवा परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त कर संभाग का नाम रोशन किया है। श्री धाकड़ का वर्ष 2017 में श्रम निरीक्षक के पद पर चयन हुआ था, लेकिन उन्होंने वन सेवा में जाने के लिए उक्त पद को त्याग दिया। अनिल के बड़े भाई इंद्रसिंह धाकड़ सतनवाड़ा में प्रभारी रैंजर हैं और उनके जीजाजी शिवराज सिंह वर्मा ग्वालियर में एडीएम पद पर पदस्थ हैं और उन्हें उक्त सेवा में जाने के लिए उनके भाई और जीजाजी ने प्रोत्साहित किया था। उनके रैंजर बनने पर उनके इष्ट मित्रों और परिवारजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।






Be First to Comment