
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जराय निवासी महाराज सिंह पुत्र दयाराम लोधी उम्र 30 वर्ष की हीरो होण्डा की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएन 9427 को गांव से ही कोई अज्ञात व्यक्ति गुरूवार की देर शाम चुरा ले गया। महाराज सिंह द्वारा आसपास खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो पिछोर थाने पहुँचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment