
शिवपुरी। खाद्य विभाग में भृत्य के पद पर कार्यरत गोपाल पुत्र हल्केराम सुमन उम्र 60 वर्ष निवासी शंकरपुर झींगुरा बाबू क्वार्टर कार्यालय में 23 मार्च को अवकाश का आवेदन देने के बाद से घर नहीं पहुँचा। परिजनों ने गोपाल की खोजबीन की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। गोपाल के पुत्र राकेश ने कोतवाली पहुँचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। राकेश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता घर से कुछ देर में आने की कहकर निकले थे और ऑफिस में अवकाश का आवेदन देने के बाद से घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment