किशोरी को जबर्दस्ती टबेरा कार में बिठाकर किया दुष्कर्म

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के पुरानी मगरौनी में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी 13 फरवरी की रात पौने 10 बजे घर के पास स्थित नरिया में शौच के लिए गई थी तभी रेसु सोनी निवासी मगरौनी और मातादीन जाटव निवासी पुरानी मगरौनी लाल रंग की टबेरा से वहाँ पर आ गए और दोनों ने जबर्दस्ती किशोरी को उठाकर टबेरा में बिठा लिया। मातादीन वहीं पर रह गया और रेसु सोनी किशोरी को वाहन में बिठाकर मगरौनी में माता मंदिर के पीछे ले गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि रेसु सोनी मेरे साथ बुरा काम करने लगा, मेरे द्वारा शोर मचाया, परंतु वाहन के शीशे बंद होने के कारण मेरी आबाज बाहर तक नहीं पहुँच सकी। इसके कुछ बाद मातादीन भी वहाँ पर आ गया और उसने भी मेरा हाथ पकड़ लिया और मुझमें धक्का देकर भाग गया। आरोपियों द्वारा धमकी देने के बाद से पीडि़ता इतनी भयभीत हो गई कि उसने घटना के 40 दिन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 354, 363, 34 ताहि 7/8, 3/4 पास्को एक्ट 3(2) 5 सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।