
शिवपुरी। सिंध जलावर्धन योजना में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर अभिभाषक विजय तिवारी ने दोशियान कंपनी के डायरेक्टर रक्षित दोषी, जनरल मैनेजर महेश मिश्रा तथा सुपरवाइजर देवेंद्र विजयवर्गीय सहित नपा के जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज करने को लेकर एक शिकायती आवेदन आईजी ग्वालियर और कोतवाली पुलिस को सौंपा है। शिकायती आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है दोशियान कंपनी द्वारा अभी तक 50 करोड़ रूपए का भुगतान प्राप्त कर लिया है इसके बाद बावजूद भी शहरवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जिससे इस योजना की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और शासन को राजस्व की हानि हो रही है। श्री तिवारी आईजी ग्वालियर रैंज से मांग की है कि शिवपुरी की जल समस्या को मानवीय समस्या समझकर दोषियों के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने का निर्देश जारी करें।






Be First to Comment