
शिवपुरी। 29 मार्च को महावीर जयंती होने के कारण शिवपुरी जिले की सीमा में स्थित पशुवध गृह एवं मास विक्रय की दुकानें पूर्णत: बंद रखी जाएगी।
कलेक्टर तरूण राठी ने इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश शासन के स्थानीय शासन विभाग भोपाल के निर्देशानुसार 17 विशिष्ठ अवसरों पर पशुवध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानें बंद रखी जाएगी। जिसमें भगवान महावीर जयंती को भी विशिष्ठ अवसरों में शामिल किया गया है। शिवपुरी जिले की सीमा में स्थित जाने पर 29 मार्च को पशुवध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानें पूर्णत: बंद रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध बैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रूण राठी को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष श्री जिनेन्द्र कुमार जैन द्वारा आवेदन देकर निवेदन किया गया था, कि 29 मार्च को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा न केवल शिवपुरी शहर में बल्कि संपूर्ण जिले में विशेष कार्यक्रम एवं विमानोत्सवो का आयोजन होने के कारण इस दिन मांस मदिरा की दुकानें पूर्णत: बंद रखी जाए।






Be First to Comment