Press "Enter" to skip to content

रामधुन पर केसरिया रंग में रंगेगा शिवपुरी

संत संगत की अगुबाई में निकलेगा,रामभक्तों को बड़ा रैला 
कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरी 
एक दर्जन से अधिक डीजे, सर्वधर्म की झांकियां और स्थान-स्थान पर रैले के स्वागत की अनगिनत श्रंृखला
शिवपुरी- हिन्दू उत्सव समिति क तत्वाधान में हिन्दुओं के आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है । 25 मार्च के दिन दोपहर 1 बजे गाँधी पार्क से निकलने वाली शोभायात्रा कि तैयारियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस बार यह शोभायात्रा अदभुद, अकल्पनीय एवं अविश्वनीय होगी । इस शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने हेतु हिन्दू उत्सव समिति के साथ समूचा हिन्दू समाज विगत दो माह से प्राण-प्रण से जुटा हुआ है । रामनवमी शोभायात्रा को लेकर समूचे शहर को भागवामय किया जा चुका है एवं जिन स्थानों पर अभी भगवा ध्वज नहीं लगाये गए है उन स्थानों पर भी दिन रात एक कर भगवा ध्वज लगाए जा रहे है । इस बार की शोभायात्रा में 1 लाख लोगों को जुटाने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है । विगत दो माह से इस शोभायात्रा को सफल बनाने के क्रम में तमाम स्थानों पर भारत माता की आरती, घरों का पंजीयन, शहर के अतिरिक्त गाँव गाँव में बैठकें संपन्न हो चुकी है । इस बार की शोभायात्रा में विभिन्न महापुरुषों की झांकियाँ निकाली जानी है । इन झाकियों में प्रमुख रूप से प्रतिमा प्रभु श्री राम, भारत माता, भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु का शहीद रथ, अर्जुन को गीता का उपदेश देते श्री कृष्ण, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की सुन्दर झांकी, वाल्मीकि जी की झांकी, स्वामी विवेकानंद जी की विशाल प्रतिमा, भारत माता के वीर सपूतों से सुसज्जित घोड़े, विशाल अखाड़ा, डीजे, शोभायात्रा की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरा, संत, महापुरुषों के साथ साथ विभिन्न समाज प्रतिनिधियों सहित भरी जन सैलाब 25 मार्च को शहर की सड़कों पर उतरने हेतु आतुर है । शोभायात्रा में भगवान् रामचंद्र जी के मुख्य रथ के आगे धर्म ध्वजा के साथ भक्त गणों की एक टोली भी चलेगी। इस बार की शोभा यात्रा में स्वच्छता का सन्देश देने हेतु हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि शोभायात्रा में पोलीथिन, प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए तथा सम्पूर्ण शोभायात्रा में पोलीथिन को प्रतिबंधित किया गया है। स्वच्छता हेतु शोभायात्रा में हिन्दू उत्सव समिति के 50 कार्यकर्ता भी तैनात किये गए है । इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु भी समिति के 300 कार्यकर्ता नियुक्त किये गए है । शोभायात्रा में पार्किंग की व्यवस्था हेतु चार पहिया वाहनों एवं दो पहिया वाहनों के लिए अलग अलग स्थानों निश्चित किये जा चुके है । 4 पहिया वाहनों की पार्किंग लाल कॉलेज एवं 2 पहिया वाहनों की पार्किंग गाँधी पार्क में की जायेगी । शोभायात्रा में सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबन्ध रहेगा।
रामनवमी के अवसर पर आज मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा सभी रैली में शामिल नागरिकों को प्रसाद के रूप में गर्म हलुआ एवं कचौड़ी का वितरण एचडीएफसी बैंक के सामने एबी रोड़ पर किया जाएगा। समाज अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ललित मोहन गोयल व उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता (चेंऊ) ने संयुक्त रूप से वितरण कर सेवा करेंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!