शिवपुरी। रन्नौद थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान द्वारा मुखबिर की सूचना पर से जुआ के फड़ पर दबिश देते हुए आधा दर्जन जुआरियों को धरदबोचने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए जुआरियों में मस्तू बोरे, पुष्पेन्द्र नामदेव, शिवकुमार तिवारी, हरिओम, राधेश्याम कुशवाह और सुरेश निवासीगण रन्नौद शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 10315 रुपए नगद सहित एक ताश की गड्डी जब्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 8 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जुआरियों पर कार्यवाही के अलावा रन्नौद पुलिस ने देवेन्द्र पुत्र सिरनाम कुशवाह निवासी सेसई के कब्जे से सेसई तिराहा आम रास्ते से अवैध रूप से 8 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की जिसकी कीमत 1200 रुपए आंकी गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।






Be First to Comment