
शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से चार स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब का विक्रय कर रहे लोगों की धरपकड़ की। पहली कार्यवाही में गजराज पुत्र फूलसिंह कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी सिंघराई के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब यादव ढाबा एबी रोड पडोरा के आगे से जब्त की। वहीं दूसरी कार्यवाही में गांधी पेट्रोल पंप के पास एबी रोड से मकरध्वज पुत्र ताराबाबू विश्वकर्मा निवासी मानीपुरा के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की। तीसरी कार्यवाही में ग्राम चनैनी रोड के पास से प्राणसिंह पुत्र रामसेवक धाकड़ निवासी ग्राम चनैनी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की, वहीं चौथी कार्यवाही में रेलवे क्रॉसिंग के पास लुकवासा से गजराज सिंह पुत्र बाबू सिंह परमार निवासी कंचनपुरा अटूरनी के कब्जे से 22 क्वाटर शराब जब्त की। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment